जालंधर कैंट में मंदिरों में किए गए गणपति बप्पा के संकीर्तन

जालंधर कैंट में मंदिरों में किए गए गणपति बप्पा के संकीर्तन

दैनिक न्यूज टाईम्स/जालंधर कैंट/ (सुनिता )

गणपति मूर्ति की स्थापना के पश्चात कैंट के मंदिरों म संकीर्तन किए गए तथा गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजे गए। इस अवसर पर भारी संख्या में भक्तजनों ने उपस्थित होकर बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

बड़ा मंदिर मोहल्ला नंबर 10 में संकीर्तन किया गया और आरती का आयोजन किया गया। आरती में भारी संख्या में भक्तजनों ने उपस्थित होकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। मंडली द्वारा सहयोगी सज्जनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धर्मवीर जिंदल, गुड्डू शर्मा, रवि शर्मा, मोहन शर्मा, दक्ष जिंदल, युवा राज शर्मा, टिपू हौस, मिंटू, राहुल अग्रवाल , रिंकू सहित अन्य मौजूद थे।


इसी तरह मोहल्ला नंबर 21 में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें महिला मंडली द्वारा गणपति बप्पा के भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया और भकत भजनों पर खूब नाचे और आरती पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। मनीष बक्शी द्वारा सहयोगी सज्जनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसी तरह मोहल्ला नंबर 27 के शिव मंदिर में भी संकीर्तन किया गया तथा आरती पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। महिला मंडली ने भजनों से भक्तों को बप्पा के चरणों से लगाया। इस अवसर पर पुजारी मनोज कुमार शर्मा, अंजू अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, नीलम वर्मा, मंजू, सुधा वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *