दैनिक न्यूज टाईम्स/जालंधर कैंट/ ( कमल)
गणपति सेवा समिति जालंधर कैंट द्वारा 19 सितंबर को करवाएं जा जागरण के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
ध्वजारोहण से पहले धार्मिक विधि-विधान के अनुसार पुजारी राजू ने पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
हरविंदर सिंह पप्पू प्रधान ने बताया कि जागरण का आयोजन श्रद्धालुओं की आस्था और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए किया जा रहा है। जागरण में प्रसिद्ध पार्टीयां माता रानी की भेंटों का गुणगान करेगी।
इस अवसर पर दीपक सहगल, सिविल सदस्य पुनित शुक्ला, गुरशरण सिंह टक्कर, राजू, थाना प्रभारी रजवंत कौर, ओम प्रकाश मक्कड़ सहित अन्य मौजूद रहे।