राजविंदर थिआरा के नेतृत्व में उनके कार्यालय में 2027 विधानसभा चुनावों के उपलक्ष्य में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

राजविंदर थिआरा के नेतृत्व में उनके कार्यालय में 2027 विधानसभा चुनावों के उपलक्ष्य में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 दैनिक न्यूज टाईम्स/जालंधर कैंट (बिट्टू गुलाटी)

आम आदमी पार्टी जालंधर कैंट की हलका इंचार्ज मैडम राजविंदर थिआरा जी के नेतृत्व में उनके कार्यालय में 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में आत्मप्रकाश बबलू और सभी ब्लॉक अध्यक्षों, बूथ इंचार्जों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भगवंत मान सरकार द्वारा पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान किए गए कार्यों और जनहितैषी योजनाओं की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुँचाना तथा घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने और आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में संवाद करने को लेकर विचार-विमर्श करना रहा।

इस अवसर पर पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा आगामी चुनावों के मद्देनज़र संगठनात्मक गतिविधियों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *