गणेश चतुर्थी पर जालंधर कैंट में जगह-जगह विराजमान हुए गणपति बप्पा

गणेश चतुर्थी पर जालंधर कैंट में जगह-जगह विराजमान हुए गणपति बप्पा

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, वातावरण हुआ भक्तिमय

दैनिक न्यूज टाईम्स; जालंधर कैंट ( कमल अग्रवाल) गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जालंधर कैंट के विभिन्न मोहल्लों में श्रद्धालुओं की ओर से भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाएं श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ स्थापित की गईं।

गणपति बप्पा की स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 21 स्थित शिव परिवार में गणपति जी की प्रतिमा स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
इसी तरह मोहल्ला नंबर 10 स्थित बड़ा मंदिर में भी गणपति जी को श्रद्धापूर्वक विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना एवं आरती में भाग लिया और भगवान श्री गणेश जी से सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
वहीं श्री महाकाल सेवा समिति की ओर से भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। समिति के मुख्य सेवादार सुमित कुमार रानू द्वारा श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ गणपति जी की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की आरती की तथा प्रसाद वितरित किया।

शिव मंदिर मोहल्ला नंबर 27 में भी गणेश जी की स्थापना की गई। पुजारी मनोज कुमार शर्मा ने पूजा अर्चना की और शाम को संकीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा।

ै

इस अवसर पर प्रधान दीपक गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, मनीष बांसल, निशा शर्मा, रुचि भनोट, अंजू अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, सुधा वर्मा, नीलम वर्मा, मंजू, किरण बांसल सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *