शिव परिवार द्वारा करवाए जा रहे गणेश उत्सव पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

शिव परिवार द्वारा करवाए जा रहे गणेश उत्सव पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

दैनिक न्यूज टाईम्स/ जालंधर कैंट(कमल)  शिव परिवार, मोहल्ला नंबर 21, जालंधर कैंट में गणपति उत्सव के पावन अवसर पर प्रतिदिन संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें शिरोमणि अकाली दल, जालंधर कैंट के हल्का इंचार्ज सरदार हरजाप सिंह सांगा  ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।

संकीर्तन में हिमांशु वत्स द्वारा गणपति बप्पा के भजनों का गुणगान करते हुए भक्तजन को मंत्रमुग्ध किया। आरती पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। मनीष बक्शी द्वारा हिमांशु वत्स तथा अतिथि हरजाप सिंह सांगा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। भारी संख्या में भक्तजनों ने उपस्थित होकर गणेश महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर रोबिन कन्नोजिया सहित अन्य मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *