दैनिक न्यूज टाईम्स/जालंधर कैंट (बिट्टू गुलाटी) शिव परिवार द्वारा करवाए जा रहे गणपति उत्सव में किए जा रहे संकीर्तन की लडी में सुमित कुमार रानू ने गणपति बप्पा के भजनों का गुणगान किया गया। सुमित कुमार रानू की मधुर आवाज़ ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया और माता रानी की भेंट पर भक्तजन मस्ती में नाचते हुए बप्पा के चरणों में नतमस्तक हुए।
हमारे शिव परिवार, मोहल्ला नंबर 21, जालंधर कैंट में गणपति उत्सव के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि अजय गोयल, गोगा एवं उनके तीनों भाइयों सहित समस्त परिवार ने उपस्थित होकर गणपति बप्पा जी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया
आरती पश्चात भक्तों के लिए भन्डारे का आयोजन किया गया। मनीष बक्शी द्वारा मुख्यातिथि तथा गायक सुमित कुमार रानू को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।