आम आदमी पार्टी हलका जालंधर कैंट की ओर से गाँव जमशेर में डोर-टू-डोर अभियान का आगाज़

आम आदमी पार्टी हलका जालंधर कैंट की ओर से गाँव जमशेर में डोर-टू-डोर अभियान का आगाज़

दैनिक न्यूज टाईम्स/जालंधर कैंट (कमल)

  • भगवंत मान सरकार द्वारा अब तक किए गए कार्यों और जनहितैषी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने के लिए आज आम आदमी पार्टी हलका जालंधर कैंट की ओर से गाँव जमशेर में डोर-टू-डोर अभियान का आगाज़ किया गया।

इस अभियान का नेतृत्व हलका जालंधर कैंट की इंचार्ज मैडम राजविंदर थियाड़ा जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर हलका कैंट के बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पार्षदों, सरपंचों, पंचों, ब्लॉक प्रधानों और क्षेत्रवासियों ने शामिल होकर अपना योगदान दिया।

इस दौरान घर-घर जाकर पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई जनहितैषी योजनाओं और सरकारी सुविधाओं के बारे में गाँववासियों को जानकारी दी गई तथा सरकार द्वारा अब तक किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लोगों तक पहुँचाया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *