/दैनिक न्यूज टाईम्स/ जालंधर कैंट/ जालंधर कैंट के मंदिरों में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गय। सभी मंदिरों को को रंग बिरंगी लाईटों व फूलों व रंग बिरंगी चुनरिया के साथ सजाया गया था। मंदिरों में माथा टेकने के लिए भारी संख्या में भक्त में मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे और प्रभु चरणों में नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


शिव मंदिर मोहल्ला नंबर 27 में लड्डू गोपाल के स्वरूप भी सजे हुए थे नन्हे मुन्ने बच्चे भी राधा, कृष्ण की भेष-भूषा में मंदिरों में बैठे हुए थे। मंदिर प्रधान दीपक कुमार गुप्ता द्वारा बच्चों के लिए विशेष रूप से खिलोने दिए गए। महिला मंडली की नीलम वर्मा, मंजू द्वारा कृष्ण भजनों का गुणगान करते हुए भक्तजन को मंत्रमुग्ध किया।

भक्तों के लिए भन्डारे भी लगाएं गये थे। मंदिरों में संकीर्तन भी किये गये। जैसे ही 12 बजे मंदिरो में जय श्री कृष्ण राधे राधे के जयकारे गूंज उठे तथा पटाखे चलाए गए।








