19 नवंबर को गुरुद्वारा सिंह सभा जालंधर कैंट में श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा भगत बाबा नामदेव जी का प्रकाश पर्व

19 नवंबर को गुरुद्वारा सिंह सभा जालंधर कैंट में श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा भगत बाबा नामदेव जी का प्रकाश पर्व

जालंधर कैंट: गुरुद्वारा सिंह सभा, जालंधर कैंट में 19 नवंबर को भगत बाबा नामदेव जी का प्रकाश पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में संगत के शामिल होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर गुरबाणी कीर्तन एवं धार्मिक विचारों के माध्यम से भगत बाबा नामदेव जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानवता के प्रति दिए गए संदेशों को याद किया जाएगा।
भगत बाबा नामदेव जी ने अपनी वाणी के माध्यम से समाज को प्रभु भक्ति, आपसी प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से संगतों से अपील की गई है कि वे 19 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर इस पावन प्रकाश पर्व में शामिल हों और गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।  19 नवंबर को सुबह दीवान सजाएं जाएंगे और शाम को विशाल कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा और उसके पश्चात भक्तों के लिए लंगर भी लगाया जाएगा। सुबह चाय और पकौड़े का भंडारा भी वितरण किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *