गुरु रविदास जी के 650वें गुरुपर्व को समर्पित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का भव्य शुभारंभ, सरबजीत सिंह मक्कड़ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नीतिश नवीन का आदमपुर एयरपोर्ट पर किया स्वागत

गुरु रविदास जी के 650वें गुरुपर्व को समर्पित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का भव्य शुभारंभ, सरबजीत सिंह मक्कड़ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिश नवीन का आदमपुर एयरपोर्ट पर किया स्वागत

दैनिक न्यूज टाईम्स, जालंधर कैंट (बिट्ट गुलाटी)

सरबजीत सिंह मक्कड़ (पूर्व विधायक एवं हलका इंचार्ज जालंधर कैंट) द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन  का श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट, आदमपुर पहुंचने पर गर्मजोशी एवं भव्य तरीके से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्री गुरु रविदास जी के 650वें गुरुपर्व की स्वर्ण जयंती को समर्पित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी एवं पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री केवल सिंह ढिल्लों जी के नेतृत्व में संत-महापुरुषों के आशीर्वाद और पार्टी के मेहनती एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी के साथ इस पवित्र यात्रा को रवाना किया गया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेश्रीरणास्रोत हैं। गुरु साहिब ने अपने महान विचारों के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे, आपसी सद्भाव, मानवता और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उनकी वाणी और शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने के साथ-साथ एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं, जहां किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो और प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान एवं अधिकार प्राप्त हों।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी के 650वें गुरुपर्व को समर्पित यह ‘जन्मस्थान संकल्प यात्रा’ केवल एक धार्मिक एवं सामाजिक यात्रा नहीं, बल्कि गुरु साहिब के महान विचारों, आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास है। इस प्रकार के आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को अपने महान गुरुओं, इतिहास और गौरवशाली विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह पवित्र ‘जन्मस्थान संकल्प यात्रा’ आज जालंधर से शुरू होकर होशियारपुर, पठानकोट, बटाला, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, संगरूर, लुधियाना, रोपड़ और मोहाली सहित विभिन्न शहरों से गुजरते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके पश्चात 3 दिसंबर को श्री गुरु रविदास जी के पवित्र जन्मस्थान वाराणसी में इस यात्रा का समापन होगा।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *