दैनिक न्यूज टाईम्स/जालंधर कैंट/(बिट्टू गुलाटी)
जालंधर कैंट: डी.आर. जैन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर कैंट में वार्षिक समारोह बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अशोक मित्तल चांसलर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, माननीय सांसद (राज्यसभा) एवं विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधान श्री एन.के. जैन द्वारा विद्यालय की मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों एवं कैंट क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक सानन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पिछले शैक्षणिक वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में आशोक मित्तल ने विद्यालय से जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा करते हुए कहा कि उन्हें अपने विद्यालय के प्रति आज भी विशेष लगाव एवं गर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल मैनेजर श्रीमती साक्षी जैन जीएवं नितिन जैन के विशेष योगदान एवं सहयोग के लिए विद्यालय की ओर से उनका धन्यवाद किया गया। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया गया।




