दैनिक न्यूज़ टाईम्स/जालंधर कैंट/(बिट्टू गुलाटी)
जालंधर कैंट में 2027 के विधानसभा चुनाव का मुकाबला हो सकता है,दिलचस्प, AAP के दीपक बाली के सामने होगी कड़ी चुनौती!
नए चेहरे दीपक बाली के लिए आसान नहीं होगी राह, जालंधर कैंट में अपनी राजनीतिक पैठ बनाने की होगी बड़ी चुनौती
जालंधर कैंट। पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।
आम आदमी पार्टी ने दीपक बाली को जालंधर कैंट से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। हालांकि दीपक बाली पंजाब की राजनीति में गलियारों में एक नया चेहरा है लेकिन जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में उन्हें अपनी राजनीतिक पैठ मजबूत करने की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती स्थानीय मतदाताओं के बीच अपनी पहचान और संगठनात्मक पकड़ को मजबूत करना होगी।।
दीपक बाली के लिए जहां यह चुनाव जालंधर कैंट में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने का अवसर होगा वहीं दूसरी ओर कैंट के मुख्य मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करना होगा और मतदाताओं में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले दिनों मे दीपक बाली क्षेत्र में किस तरह अपनी चुनावी रणनीति तैयार करते हैं और स्थानीय मुद्दों को कितना महत्व देते हैं।
जालंधर कैंट में मुकाबले के प्रमुख मुद्दे
————————————–
कैंट क्षेत्र में विकास कार्य, सड़कें, सीवरेज, पेयजल, सफाई व्यवस्था, व्यापारियों की समस्याएं, कैंट बोर्ड से जुड़े मुद्दे और स्थानीय नागरिकों की अपेक्षाएं चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
फिलहाल जालंधर कैंट की राजनीतिक तस्वीर पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। आने वाले समय में यह स्पष्ट होगा कि मतदाताओं के बीच नेताओं की स्वीकार्यता और उनके चुनावी मुद्दे किस तरह सामने आते हैं। हांलांकि अभी कांग्रेस ,अकाली दल और भाजपा द्वारा भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी है और सभी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा पश्चात् ही कुछ साफ हो सकेगा। जबकि अकाली दल के युवा नेता हरजाप सिंह संघा भी कैंट हल्के में काफी सक्रिय है और दूसरी ओर भाजपा के सरबजीत सिंह मक्कड़ भी कैंट हल्के में अपनी अच्छी खासी पेड़ बनाएं हुए हैं। लेकिन अभी तीनों पार्टियों द्वारा अपने नाम की घोषणा नहीं की है।
जबकि कांग्रेस के प्रगट सिंह कैंट हल्के से मौजूदा विधायक है और कैंट हल्के में अपनी अच्छी खासी पेठ रखते है।
हांलांकि दीपक बाली जालंधर कैंट के मतदाताओं के लिए एक नया चेहरा है और दूसरा दीपक बाली को अभी कैंट वासियों की मुख्य समस्याओं को समझने में भी समय लग सकता है। टिकट की घोषणा से पहले दीपक बाली कैंट श्रेत्र में न मात्र ही दिखे हैं। आप पार्टी से राजविंदर कौर थियाडा ही लंबे समय से ही कैंट हल्के में सक्रिय रहीं हैं। ठीक चुनावों से पहले हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा को हल्का इंचार्ज पद से हटने का खमियाजा भी आप पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। अभी चुनावी राजनीति सभी पार्टियों के उम्मीदवारों की घोषणा के पश्चात् ही गरमाएगी।
दैनिक न्यूज टाइम्स | जालंधर कैंट



