एस.एसी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

एस.एसी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

दैनिक न्यूज टाईम्स/जालंधर कैंट/(बिट्टू गुलाटी)  एस.एन. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर कैंट में शनिवार को वार्षिक समारोह बड़े उत्साह एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ कुमार ओमपाल सिंह (IDES) ने शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

समारोह के दौरान महाभारत पर आधारित द्रौपदी चीरहरण के दृश्य का प्रभावशाली मंचन किया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इसके अलावा युवा पीढ़ी के विचारों पर आधारित नाटिका, ‘Unity in Diversity’ विषय पर नृत्य प्रस्तुति तथा नशामुक्ति पर आधारित हिप-हॉप डांस के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक संदेश दिया। अंत में विद्यार्थियों द्वारा सुंदर गीत की प्रस्तुति भी दी गई।

वार्षिक समारोह के दौरान स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें वर्षभर की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। स्कूल के सभी सदस्यों के प्रयासों की अतिथियों ने खूब प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मोनिका ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथ�

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *