गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में जालंधर कैंट में सजाए गए पवित्र नगर कीर्तन में पूर्व विधायक एवं जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज सरदार सरबजीत सिंह मक्कड़ ने अपने साथियों सहित श्रद्धा और उत्साह के साथ हाजिरी लगवाई।

गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में जालंधर कैंट में सजाए गए पवित्र नगर कीर्तन में पूर्व विधायक एवं जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज सरदार सरबजीत सिंह मक्कड़ ने अपने साथियों सहित श्रद्धा और उत्साह के साथ हाजिरी लगवाई।

नगर कीर्तन में सरबजीत सिंह मक्कड़ ने साथियों सहित लगाई हाजिरी, गुरु साहिब का लिया आशीर्वाद
जालंधर कैंट। गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में जालंधर कैंट में सजाए गए पवित्र नगर कीर्तन में पूर्व विधायक एवं जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज सरदार सरबजीत सिंह मक्कड़ ने अपने साथियों सहित श्रद्धा और उत्साह के साथ हाजिरी लगवाई।
इस अवसर पर पूर्व मंडल प्रधान शिव दर्शन अभी, पार्षद विक्की गुजराल, पुनीत शुक्ला, कुमार संजीव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सरबत के भले, क्षेत्र की सुख-शांति और खुशहाली के लिए अरदास भी की।


इस मौके पर सरदार सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि गुरु साहिबान द्वारा दिखाया गया सेवा, सिमरन, विनम्रता और सरबत के भले का मार्ग पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। नगर कीर्तन जैसे धार्मिक आयोजन हमें अपनी गौरवशाली धार्मिक विरासत और गुरु साहिबान की महान शिक्षाओं से जोड़ते हैं।


उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समस्त संगत से गुरु साहिबान की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने और समाज में प्रेम, सद्भावना एवं एकता का संदेश फैलाने की अपील की। चरणजीत सिंह चड्डा प्रधान ने सभी अतिथियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया और पालकी साहिब का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा था और संगत के लिए विभिन्न विभिन्न व्यंजनों के स्टाल भी नगर कीर्तन मार्ग पर लगाएं गये थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *