जालंधर कैंट में दुर्गा पूजा 16 अक्तुबर को

जालंधर कैंट में दुर्गा पूजा 16 अक्तुबर को

दैनिक न्यूज टाईम्स/ जालंधर कैंट (कमल) जालंधर कैंट में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा 16 अक्तुबर को गगन पैलेस जालंधर कैंट में हषोल्लास से आयोजित की जा रही है। दुर्गा पूजा के आयोजक सतपाल वर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा 16 अक्तुबर से शुरू होगी और 21 अक्टूबर तक चलेगी। इस समारोह में संकीर्तन तथा डांडिया नृत्य सहित बच्चों के भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

सतपाल वर्मा ने बताया कि सभी इस दुर्गा पूजा में बढ़ चढ़कर शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस समारोह के निमंत्रण पत्र सीटी ग्रुप के वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह चन्नी को दिया गया। इस अवसर पर सतपाल वर्मा,नीरज वत्स, तरुण आरोड़ा, मोंटी, रोहित वर्मा, एस के पार सहित अन्य मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *