माता तारा देवी मंदिर जालंधर में 101 महिलाओं को सुहाग सामग्री बांटी गई। इस अवसर पर मंदिर में सबसे पहले प्रभु का नाम लिया गया और कीर्तन किया गया उसे पश्चात एक सौ एक महिलाओं को को सुहाग की सामग्री बाटी गई।

इस अवसर पर मंदिर प्रधान मोहनलाल अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया और सभा प्रधान नीरु कपूर के प्रयास से यह कार्य किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीमा शर्मा, अदिति सहगल को फूलों का बुका देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कृष्णा रानी, योगिता अग्रवाल, वंदना कोहली,गोरी,,सुमन सेठ, नीरु भंडारी ,,सुनिता सागर संगीता अग्रवाल,रंजनी सहित अन्य मौजूद थे।





