*जालंधर कैंट से योगेश कत्याल की रिपोर्ट*
-
करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम सेवा समिति की ओर से 23 अक्टूबर 2026 को मासिक द्वादशी के उपलक्ष्य में श्याम संकीर्तन श्री बड़ा मंदिर, मोहल्ला नं. 10, जालंधर कैंट में बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाया गया।
बाबा का रंग-बिरंगे फूलों से किया गया श्रृंगार मन को मोह रहा था, जिसमें गुलाब के फूलों की माला विशेष आकर्षण का केंद्र थी। दरबार सुगंधित इत्र से महक रहा था। संकीर्तन में प्रसिद्ध गायक हिमांशु वत्स, राकेश कोछड़, अभिषेक मित्तल, पलक दुग्गल ने ‘हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे’ और ‘जब तक न सुनेगा तू तब तक हम बोलेंगे’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे।
इस मौके पर कमल अग्रवाल, गुणदीप सिंह, अनुज शर्मा, कुणाल गर्ग, हिमांशु खोसला, निशांत गोयल, सागर राव, गगन अग्रवाल, साहिल वर्मा, संजय सूरी, दलीप कुमार, राजन करीर, पंकज शर्मा, राहुल मित्तल, गौरव सहित कई भक्तजन मौजूद थे।
विशेष अतिथि के रूप में राकेश राठौर (बीजेपी वाइस प्रेसिडेंट और पूर्व मेयर जालंधर), रमन पब्बी (पूर्व प्रेसिडेंट जालंधर), भूपिंदर अन्नू, पुनीत शुक्ला (सिविल मेंबर कैंट बोर्ड), गगन गुप्ता, जगमोहन वर्मा, अश्वनी गर्ग, मनजीत पांडे भी उपस्थित थे।





