दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा जालंधर निवासियों के सहयोग से 22 से 28 नवंबर 2026 तक साईं दास स्कूल ग्राउंड में भव्य ”श्री राम कथामृत” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका वाचन साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी करेंगी। कथा के प्रचार-प्रसार हेतु श्री बड़ा मंदिर, जालंधर कैंट में श्री श्याम बाबा मंडल की ओर से आशू कुमार के तत्वावधान में भजन संध्या आयोजित की गई। इसमें साध्वी सुमन भारती जी, साध्वी पल्लवी भारती जी और स्वामी सज्जनानंद जी ने प्रभु लीलाओं का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
रोटेरियन महेश गुप्ता (अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ जालंधर) ने इस आयोजन की सराहना की। इस दौरान आशु सिंगला (प्रेजिडेंट), सुरेश सिंगला, संजय सिंगला, पंकज शर्मा, अमित मित्तल, राकेश गर्ग, राकेश अग्रवाल, राकेश जिंदल, राकेश मित्तल, राज कुमार गर्ग, राजन मित्तल तथा अनिल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजकों ने शहरवासियों से कथा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।