श्री श्याम चरण सेवा समिति जालंधर छावनी के द्वारा श्याम बाबा जी का मासिक पूर्णिमा संकीर्तन बड़ी धूम धाम से श्री बड़ा मंदिर मोह न 10 में किया गया। समिति प्रधान रोहित गर्ग ने बताया कि श्याम बाबा का श्रृंगार दिल्ली से आया था और कीर्तन के बाद प्रसाद की विशेष व्यवस्था भी भक्तों के लिए की गई ।।कीर्तन में शुभम् शर्मा ने अपनी मीठी वाणी से बाबा का गुणगान करते हुए भक्तजन को मंत्रमुग्ध किया।
कीर्तन में प्रिंस वर्मा ,राहुल सिंघल, विकास वशिष्ठ, माणिक गर्ग ,विजय गोयल मानव भसीन,रुचि भसीन, संदीप जी ,राहुल जिंदल, मुनीश जिंदल, रिया गर्ग , आयुष गर्ग ,लक्ष्य जिंदल अध्यांश सिंघल सभी श्याम प्रेमियों ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी भक्तों ने कीर्तन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।