रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और सम्मान के रिश्तों को मजबूत करने का पर्व–साध्वी पल्लवी भारती जी

रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और सम्मान के रिश्तों को मजबूत करने का पर्व–साध्वी पल्लवी भारती जी

दैनिक न्यूज टाईम्स/ जालंधर कैंट ( कमल अग्रवाल)

राखी के पावन पर्व के अवसर पर कैबिनेट मंत्री महिंद्र भगत, दीपक बाली, आम आदमी पार्टी से जालंधर सेन्ट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली, जालंधर के मेयर विनीत धीर, दीपक बाली, जालंधर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजिंदर बेरी, भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की और जालंधर कैंट के सी ई ओ कुंवर ओम पाल सिंह ने मोता सिंह नगर आश्रम में बहनों से मुलाकात की और राखी बंधवाई। इस दौरान उन्होंने साध्वी बहनों का आशीर्वाद लिया तथा उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर साध्वी पल्लवी भारती जी , साध्वी सुमन भारती जी, और स्वामी सज्जनानंद जी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

आश्रम में पहुंचने पर बहनों ने सभी को राखी बांधी। साध्वी बहनों ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल राखी बांधने की परंपरा नहीं, बल्कि पवित्रता, आत्म-अनुशासन, आपसी सम्मान और सकारात्मक संबंधों का संदेश भी देता है।

इस अवसर पर जालन्धर कैंट के सी ई ओ ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी का पर्व है। बहनों के साथ इस विशेष अवसर को साझा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हमें समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके साथ मजबूती से खड़े रहने की जिम्मेदारी भी याद दिलाता है।

राखी बंधवाने पर सभी ने साध्वी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए परिवारों और समाज में सुख, शांति, प्रेम तथा आपसी भाईचारा मजबूत होने की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज में आपसी सद्भाव और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *