श्री राम कथामृत के प्रचार-प्रसार हेतु भजन संध्या आयोजित  श्री राम जी का जीवन सत्य, मर्यादा और कर्तव्य का अनुपम संदेश— साध्वी सुमन भारती जी

श्री राम कथामृत के प्रचार-प्रसार हेतु भजन संध्या आयोजित श्री राम जी का जीवन सत्य, मर्यादा और कर्तव्य का अनुपम संदेश— साध्वी सुमन भारती जी

दैनिक न्यूज टाईम्स/जालंधर कैंट/( कमल अग्रवाल)

जालंधर, वीरवार 27 अगस्त ( ) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं समूह जालंधर निवासियों द्वारा भव्य स्तर पर श्री राम कथामृत का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 22 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक, प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक, साईं दास स्कूल ग्राउंड, जालंधर में किया जाएगा। श्री राम कथा का वाचन गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या विश्वविख्यात साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी द्वारा किया जाएगा।

श्री राम कथामृत के प्रचार-प्रसार हेतु जालंधर कैंट के श्री सनातन धर्म रामा मंदिर के प्रधान हरविंदर पप्पू के तत्वावधान में एक भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री सुमन भारती जी ने प्रभु श्री राम जी की जीवन लीलाओं का व्याख्यान करते हुए बताया कि श्री राम जी का जीवन केवल एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए आदर्शों, मर्यादा, त्याग, सत्य, प्रेम और कर्तव्य का संदेश है।

 

उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम ने अपने जीवन में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा। उन्होंने माता-पिता की आज्ञा का पालन करते हुए वनवास स्वीकार किया और अपने आचरण से यह संदेश दिया कि जीवन में परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, मनुष्य को अपने कर्तव्य और मर्यादा से विमुख नहीं होना चाहिए।

साध्वी जी ने कहा कि आज के आधुनिक युग में युवा पीढ़ी को भगवान श्री राम के आदर्शों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। श्री राम कथा के माध्यम से समाज में संस्कार, सद्भावना, भाईचारा और मानवीय मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है। उनके साथ साध्वी रजनी भारती जी ने मधुर भजनों का गायन किया।

 इस अवसर पर स्वामी सज्जनानंद जी ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे इस ज्ञान यज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लें और जन-जन तक श्री राम जी के आदर्शों एवं उनके दिव्य संदेशों को पहुँचाने के इस पावन कार्य को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभायें।

भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री राम जी के भजनों का आनंद लिया और वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि श्री राम कथामृत को लेकर जालंधरवासियों में विशेष उत्साह है तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर उनके साथ रणदीप सोढी, रितिका सोढी, पण्डित राज कुमार राजू, मन्नू कन्नौजिया, प्रभुदयाल बधवा, रिक्की मेहरा, विक्की जिन्दल, विशाल गिल और अमरजीत सिंह मौजूद थे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *