जगह-जगह फूलों की वर्षा से किया बाबा महाकाल की सवारी का स्वागत
दैनिक न्यूज टाईम्स/ जालंधर कैंट/ (कमल अग्रवाल)श्री राम बाग प्रबंधक कमेटी दीपनगर एवं श्री महाकाल सेवा समिति जालंधर कैंट ने सावन महीने के आखिरी सोमवार को श्री महाकाल की शाही सवारी श्रीराम बाग मंदिर दीपनगर से हर्षोल्लास से निकाली।
शाही सवारी बैंड बाजों समेत अन्य सुंदर झांकियों सहित ढोल ताशे तथा डीजे शामिल थे। मंदिर परिसर को रंग बिरंगे फूलों तथा रंग बिरंगी लाईट तथा चुनौतियों से सजाया गया था।
भारी संख्या में भक्तजनों ने उपस्थित होकर भोलेनाथ के आगे नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में भोलेनाथ का श्रंगार सबके लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था जिसका श्रंगार सुमित कुमार रानू द्वारा उज्जैन से लाएं श्रंगार से किया।
बाबा महाकाल की सवारी का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया जा रहा था और भक्तों के लिए भंडारे तथा ठंडे मीठे जल की सेवा की जा रही थी।
इस मौके मंदिर दीपनगर में सुबह चार बजे से भक्तों का आना शुरू हो गया था सभी भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे थे। शाही सवारी दीपनगर से हर्षोल्लास से आरंभ होकर कैंट के सभी बाजारों से होती हुई मंदिर श्री राम बाग में संपन्न होगी। जहां देर रात भोलेनाथ की विशाल आरती होगी और उपरांत भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी