दैनिक न्यूज टाईम्स/जालंधर कैंट (कमल अग्रवाल) करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम सेवा समिति की तरफ से द्वादशी के उपलक्ष्य पर मासिक संकीर्तन श्री बड़ा मंदिर मोहल्ला नंबर 10 में हर महीने की तरह इस महीने भी करवाया गया। जिसमें बाबा का श्रृंगार दिल्ली से विशेष रूप से मंगवाया गया था। संकीर्तन में हिमांशु वत्स , अभिषेक मित्तल और राकेश कोचर श्री श्याम बाबा जी के भजनों का गुणगान करते हुए भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कीर्तन में पंडित सुनील शास्त्री ने पूजा अर्चना कर कीर्तन का शुभारंभ करवाया गया और इस अवसर पर भगवान को खीर मालपुड़े तथा लंगर का भोग लगाया गया और उसके पश्चात में प्रसाद भक्तों वितरण किया गया। संकीर्तन में भारी संख्या में भक्तजनों ने उपस्थित होकर श्री श्याम बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर कमल अग्रवाल गुंदीप सिंह लांबा, करण गर्ग ,अमरदीप , साहिल वर्मा, अनुज शर्मा, संजय सूरी, गौरव मित्तल और आशु मित्तल, शिव दुग्गल उपस्थित थे।