माता चिंतपूर्णी नवरात्रि अष्टमी पर फगवाड़ा रोड़ पर पुजारी मनोज कुमार शर्मा तथा निशा शर्मा द्वारा भक्तों के लिए लंगर लगाया गया। सबसे पहले मंदिर में पूजा अर्चना की गई और उसके पश्चात माता रानी को भोग लगा कर भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। मनोज शर्मा ने बताया कि भन्डारे में सभी बाजार वालों ने पूरा सहयोग दिया गया। मनोज शर्मा ने बताया कि भक्तों के लिए आलू पूरी तथा हलवे का प्रसाद वितरण किया गया।
माता रानी के जयकारे भी भक्तों द्वारा लगाए गए। इस अवसर पर निशा शर्मा, रोमी अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, अनिल कुमार, कमल अग्रवाल, अषीश कुमार, आशु अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।