दैनिक न्यूज टाईम्स/ (सीमा शर्मा)जालंधर कैंट/ माता चिंतपूर्णी के नवरात्रि के उपलक्ष्य पर श्री दुर्गा भवन मोहल्ला नंबर 29 जालंधर कैंट में महिला मंडली द्वारा संकीर्तन करते हुए माता रानी की भेंटों का गुणगान किया गया। सबसे प्रथम पुजारी पंकज कुमार बडोनी ने गणेश वंदना की गई और उसके पश्चात अंजू शर्मा पप्पी तथा अंजनी चौहान सहित सुनिल कुमार ने माता रानी की भेंट ” माता मेरी पिंगा झूटे झूटे चिंतापूर्णी मात मेरी पिंगा झूटे” का गुणगान करते हुए भक्तजन को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कूलभूण लूंबा ने ” नैन तेरे मां नैना देवी चरण तेरे चिंतपूर्णी” भेंट से सबको माता रानी के चरणों से लगाया।
राकेश कोछड़ ने ” अभी आज भी कल भी तेरे दर ते धागे थे लोड पई मां मांगा के नहीं मां शुक्र मनावागे” भेंट से सबको नाचने पर विवश कर दिया। शंकर कुमार ने ” मैं लाड़ला चिंतापूर्णी था” भेंट से सबको भक्तिरस में डुबोया। भारी संख्या में भक्तजनों ने मंदिर में उपस्थित होकर माता रानी के आगे नतमस्तक होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया
आरती पश्चात भक्तों में विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सुनिता कक्कड़, आरती आरोड़ा, बबीता कपूर, नीलम वर्मा, मंजू बब्बर, मनीष मक्कड़, ललित कुमार, सहित अन्य मौजूद थे।