दैनिक न्यूज टाईम्स / ( सूनिता) जालंधर कैंट/ श्री शिव शक्ति मंदिर न्यू राजा गार्डन जालंधर में सप्ताहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें पुजारी सुरेश कुमार शर्मा ने गणेश वंदना की उसके पश्चात सभी भक्तों ने शिवालय में बैठ कर सुंदरकांड पाठ पढ़ और पाठ पश्चात राम नाम का जाप और ऊं नम शिवाय का जाप किया गया और आरती पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।
सभी भक्तों ने हर हर महादेव ऊं नम पार्वती पते शिव हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर शिवलिंग को भी रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया था।