जालंधर कैंट/ श्री माता तारा देवी मंदिर मीठा बाजार में हर साल की तरह इस साल भी हरियाली तीज उत्सव बड़ी हर्ष उल्लास से मनाया गया । इस अवसर पर नीरू कपूर के साथ विशेष रूप से निशा ठाकुर और विशाखा शर्मा ने मधुर वाणी के साथ संकीर्तन किया और सभी को नाचने पर विवश कर दिया।
इस अवसर पर सभा प्रधान नीरू कपूर एवं मंदिर प्रधान मोहनलाल अग्रवाल द्वारा महिलाओं को माता रानी की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया और महिलाओं को सुहाग सामग्री भी बांटी गई। खीर पुरे और समोसे का लंगर भी भक्तों के लिए लगाया गया।

इस मौके पर प्रेमलता अग्रवाल योगिता अग्रवाल नीरू भंडारी डिंपल गुलाटी रानी शर्मा विशाखा डॉली होंडा अनु शर्मा वीणा महाजन निशा ठाकुर रचना सुमन सेठ उषा शर्मा ज्योति टंडन रेनू वाला मोनिका वंदना मेहता किरण खुराना दीपिका ,गौरी महेंद्रू ,रानी शर्मा
सुषमा रानी प्रवीण टंडन , प्रवीण कोहली,: सुमन शर्मा,बबीता कपूर सहित अन्य मौजूद थे।




