स्व. लेफ्टिनेंट कर्नल तरुण दीप सिंह बेदी की स्मृति में किया पौधारोपण

स्व. लेफ्टिनेंट कर्नल तरुण दीप सिंह बेदी की स्मृति में किया पौधारोपण

जालंधर कैंट /( सीमा  शर्मा ) रोटरी क्लब ऑफ जालंधर द्वारा शैतान सिंह भट्टी पार्क, मॉल रोड में स्व. लेफ्टिनेंट कर्नल तरुण दीप सिंह बेदी की स्मृति में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ ओम पाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रोटरी क्लब के इस पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना की।
वरिष्ठ रोटेरियन मेजर जनरल जेडीएस बेदी के साथ रोटरी क्लब सदस्यों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण अभियान में भाग लिया। सदस्यों ने पौधे लगाकर एक रोटेरियन – एक पौधा का संदेश दिया तथा पर्यावरण को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रोटेरियन महेश गुप्ता, अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ जालंधर ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक सामाजिक गतिविधि नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन सुमित गोयल एवं को-प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन रमन जिंदल के नेतृत्व में किया गया।

पौधारोपण करते हुए क्लब के सदस्य

इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन सतीश मदान, क्लब सचिव रमन जिंदल, रोटेरियन सुमित गोयल, रोटेरियन चेतन बख्शी, रोटेरियन रीतल शर्मा, रोटेरियन सुभाष चंदर, रोटेरियन एमएस सिधु, पीडीजी सुरिंदर सेठ, रोटेरियन एसके बंसल, रोटेरियन नूपुर संधू, रोटेरियन दीपक पॉल, रोटेरियन सतीश मदान, रोटेरियन धान्या नायर, रोटेरियन गुरजोत कौर, रोटेरियन हरिंदर सिंह एवं रोटेरियन सुरविंदर सिंह मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *