दैनिक न्यूज टाईम्स/ जालंधर कैंट ( सीमा शर्मा) श्री दुर्गा लंगर प्रबंधक कमेटी नंगल फतेह खां से 38वें माता चिंतपूर्णी मेले में लंगर सेवा के लिए माता के जयकारों के बीच जत्था रवाना किया गया।
अरुण शर्मा तथा जगदीश कश्यप ने बताया कि 38वां लंगर मुबारकपुर से दो किलोमीटर पहले लगाया जा रहा है। यह 13 से लेकर 20 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 18 को लंगर स्थल पर जागरण किया जाएगा।
यहां महंत अश्विनी शर्मा, गायक राघव शर्मा तथा गायक मनी लाडला माता रानी के चरणों में अपनी हाजिरी लगाएंगे। 16 से 19 अगस्त तक फ्री मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है जिसमें सभी बीमारियों का मुफ्त चैकअप किया जाएगा। भक्तों द्वारा माता रानी के दर्शन को जाती संगत को भंडारा बांटा गया। यह लंगर माता रानी के भक्तों के लिए दिन रात चलेगा।