शिव शक्ति मंदिर न्यू राजा गार्डन में की गई भोलेनाथ की भस्म आरती

शिव शक्ति मंदिर न्यू राजा गार्डन में की गई भोलेनाथ की भस्म आरती

  • जालंधर कैंट | सावन माह के उपलक्ष्य में श्री शिव शक्ति मंदिर, न्यू राजा गार्डन, जालंधर में भोलेनाथ की भस्म आरती की गई। भोलेनाथ के भक्तों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। भस्म आरती के दौरान ”हर-हर महादेव” के जयकारों और डमरू की गूंज से समूचा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।
  • मंदिर में उपस्थित भक्तजन
  • विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात भोलेनाथ की भस्म आरती की गई और शिवलिंग का सुंदर फूलों से श्रृंगार किया गया। इस दौरान महिलाओं ने संकीर्तन कर सभी को भोले शंकर की भक्ति से जोड़ा। ”भोले दर्शन दे दो एक बार हमारे हरि कीर्तन में” भजन पर भक्त मस्ती में झूमकर नाचे।

  • आरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। यहां पुजारी सुरेश कुमार शर्मा एवं र­मेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *