गढ़ा, जालंधर में डॉ. भीमराव अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन , सरबजीत सिंह मक्कड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
दैनिक न्यूज टाईम्स/जालंधर, 18 अक्टूबर (बिट्टू गुलाटी) आज गढ़ा, जालंधर में डॉ. भीमराव अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व विधायक एवं हलका इंचार्ज जालंधर कैंट, ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष उस्ताद दर्शन सिंह पहलवान और महासचिव युद्धवीर सहोता जी भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के दौरान पहलवानों ने अपनी खेल प्रतिभा, मेहनत और जोश का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर सरबजीत सिंह मक्कड़ ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुश्ती पंजाब की समृद्ध विरासत और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, मेहनत, साहस और खेल भावना को बढ़ावा देती हैं।
उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है और ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष उस्ताद दर्शन सिंह पहलवान, महासचिव युद्धवीर सहोता तथा अन्य आयोजकों ने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए प्रयास किए।