माता रानी की जोतों का भक्तों ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत
दैनिक न्यूज टाईम्स/जालंधर कैंट (राकेश कुमार)
बजरंग भवन मंदिर की ओर से नवरात्रि के उपलक्ष्य में मेला जोतों वाली का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बावड़ी धर्मशाला से 9 पवित्र ज्योतियो को भव्य शोभायात्रा में शामिल की गई। जगह जगह पुष्प वर्षा से जोतों का स्वागत किया जा रहा था। शोभायात्रा में डीजे पर बजे रही माता रानी की भेंटों से पूरा माहौल माता रानी के रंग में रंगा हुआ था। शोभायात्रा में माता रानी की सुंदर झाकी भी शामिल की हुई थी
हनुमान जी के स्वरूप भी शामिल थे। मंदिर में सभी नवरात्रि पर माता रानी का मेला 9 दिन मंदिर श्री बजरंग भवन में चलेगा। प्रधान कूलभूण कुमार भूषी, सागर कुमार, ओमप्रकाश, तरुण आरोड़ा सहित अन्य मौजूद थे।