गांव जंडियाला में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत ₹10 लाख के बीमा कार्ड वितरित किए गए

गांव जंडियाला में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत ₹10 लाख के बीमा कार्ड वितरित किए गए

दैनिक न्यूज टाईम्स/जालंधर कैंट (बिट्टू गुलाटी)

जालंधर कैंट हलके के गांव जंडियाला में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत ₹10 लाख के बीमा कार्ड वितरित किए गए।

इस अवसर पर हलका इंचार्ज मैडम राजविंदर थियाड़ा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और लाभार्थियों को बीमा कार्ड वितरित किए।

इस मौके पर चेयरमैन माखन पल्लन, ब्लॉक प्रधान कमलजीत, पंच करमजीत सहित बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद रहे।

राजविंदर कौर थियारा ने कहा कि हमारा उद्देश्य पंजाब के हर परिवार को स्वास्थ्य लाभ मिले और हर परिवार तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक और कदम है। उन्होंने कहा कि पंजाब का अब हर परिवार इस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा सकेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *