कल निकलेगी महाकाल की दूसरी सवारी

जालंधर कैंट/(गुलाटी)  सवान माह के उपलक्ष्य पर श्री राम बाग मंदिर दीपनगर तथा श्री महाकाल सेवा समिति जालंधर कैंट द्वारा संयुक्त रूप से निकाली जा रही महाकाल की दूसरी सवारी कर सोमवार मंदिर श्री राम बाग मंदिर में से निकालीं जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य सेवादार सुमित कुमार राणो ने बताया कि सोमवार शाम चार बजे दूसरी सवारी निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि महाकाल की पालकी फूलों से सजाई जाएगी और कैंट के सभी बाजारों से होती हुई मंदिर में सम्पन्न होगी। “