मनदीप मिठ्ठू जी के बेटे जसदीप सिंह के विवाह समारोह में पहुँचे पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, नवविवाहित जोड़े को दीं शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद

मनदीप मिठ्ठू जी के बेटे जसदीप सिंह के विवाह समारोह में पहुँचे पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, नवविवाहित जोड़े को दीं शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद

 

 दैनिक न्यूज टाईम्स/ ( बिट्टू गुलाटी) जालंधर कैंट/

सरदार मनदीप मिठ्ठू  के भाई सरदार जसदीप सिंह  के विवाह समारोह के अवसर पर पूर्व विधायक एवं जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज सरदार सरबजीत सिंह मक्कड़  विशेष रूप से पहुँचे और इस खुशी के मौके पर परिवार के साथ अपनी खुशियाँ साझा कीं। इस अवसर पर उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, विवाह की बधाई दी तथा नवविवाहित जोड़े को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया।

सरदार सरबजीत सिंह मक्कड़  ने जसदीप सिंह  और उनकी जीवनसंगिनी को बधाई देते हुए कामना की कि उनका आने वाला जीवन प्रेम, आपसी सम्मान, विश्वास, खुशहाली और चढ़दी कला से परिपूर्ण रहे। उन्होंने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का ही नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव और रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने का भी एक पवित्र अवसर होता है।

इस खुशी के समारोह के दौरान मक्कड़  ने परिवार के साथ खुशियों के पल बिताए और उनकी प्रसन्नता में शामिल होते हुए नवविवाहित जोड़े के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।l

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *